सूचना
📢 अर्थ एक प्रयास में आपका स्वागत है — Hazaribagh, Jharkhand

बिरहोर महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

16 May 2026, 07:00 AM चूरचू Completed
बिरहोर महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

कार्यक्रम विवरण

“अर्थ एक प्रयास” द्वारा बिरहोर महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित


अर्थ एक प्रयास द्वारा शनिवार को जिले के बिरहोर टोला नगड़ी क्षेत्र में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड वितरण एवं माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा इसी उद्देश्य के तहत महिलाओं को मासिक धर्म एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने बिरहोर महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद स्थापित कर माहवारी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। टीम द्वारा बताया गया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में शर्म या संकोच नहीं बल्कि जागरूकता और सही समझ की आवश्यकता है।

महिलाओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा माहवारी के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संवाद के दौरान यह भी सामने आया कि आज भी कई ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में माहवारी को लेकर जागरूकता की कमी एवं कुछ रूढ़िवादी परंपराएं प्रचलित हैं। संस्था ने महिलाओं को इन भ्रांतियों से बाहर निकलकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं एवं किशोरियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। संस्था ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक बनाना भी है।

कार्यक्रम के दौरान अर्थ एक प्रयास पाठशाला के अंतर्गत वहां उपस्थित बच्चों को पढ़ाई कराई गई तथा उनके साथ खेलकूद एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों ने पूरे वातावरण को उत्साह, अपनापन और खुशी से भर दिया।

संस्था ने जानकारी दी कि यह अभियान केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आगे भी प्रत्येक माह बिरहोर परिवारों एवं महिलाओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके।
📋 कार्यक्रम जानकारी
शुरू तिथि
16 May 2026
07:00 AM
समाप्ति तिथि
16 May 2026
स्थान
चूरचू
स्थिति
Completed
📞 संपर्क करें

किसी भी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।

6206475169 arthekparyasofficial@gmail.com